हालात

मणिपुर के इंफाल वेस्ट में आईईडी धमाका, एक की मौत, एक घायल, धमाके की किसी संगठन ने अभी तक नही ली जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओइनाम केनेगी नाम के व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार रात डीएम कॉलेज परिसर में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओइनाम केनेगी (24) नामक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बीच अज्ञात व्यक्तियों ने इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेलपट में नागरिक संस्था से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड कमेटी मणिपुर’(यूसीएम) के कार्यालय में आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात पौने एक बजे इंफाल ईस्ट जिले में एक स्कूल के प्रशासनिक प्रकोष्ठ में तोड़-फोड़ की और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग ने परिसर में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी