हालात

'अगर बीजेपी में शामिल हो जाऊं तो ईडी के समन मिलने बंद हो जाएंगे', केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ईडी का उपयोग कर विपक्षी नेताओं को “परेशान” करके बीजेपी में शामिल होने के लिए “मजबूर” किया जा रहा है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

आबकारी नीति से संबंधित मामले के सिलसिले में अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आठ समन की अवहेलना कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर वह बीजेपी में शामिल हो जाएं तो उन्हें एजेंसी से नोटिस मिलने बंद हो जाएंगे।

ईडी ने आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले समन जारी करने के बावजूद पेश न होने पर केजरीवाल खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत में नयी याचिका दायर की है, जिसके बाद केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ईडी का उपयोग कर विपक्षी नेताओं को “परेशान” करके बीजेपी में शामिल होने के लिए “मजबूर” किया जा रहा है।


केजरीवाल ने कहा, “ ईडी का छापा डलवा कर के पूछा जाता है - कहां जाओगे - बीजेपी या जेल? जो बीजेपी में जाने से मना कर देते हैं, उन्हें जेल भेज देते हैं। आज अगर सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह बीजेपी में शामिल हो जायें तो कल ही उन्हें जमानत मिल जाएगी...। अगर मैं आज बीजेपी में चला जाऊं तो मुझे भी ईडी के समन आने बंद हो जाएंगे।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समय बड़ा बलवान है और हर समय एक जैसा नहीं रहता।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी