हालात

यूपी के निजी स्कूलों में दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ होगी: योगी आदित्यनाथ का एक और चुनावी वादा

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक और चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार की दो बेटियां एक ही निजी स्कूल में पढ़ती हैं तो एक की फीस माफ की जाएगी। अगर स्कूल ऐसा नहीं करेंगे तो विभाग फीस भरेगा।

Getty Images
Getty Images T.NARAYAN

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाली एक ही परिवार की दो बहनों में से एक की फीस माफ होगी। उन्होंने कहा कि अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो सम्बंधित विभाग एक छात्रा की फीस की व्यवस्था करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में तो उनका लगभग नि:शुल्क पठन-पाठन का काम हो रहा है। अब हम एक और कदम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल में अगर एक ही घर से दो बहनें पढ़ती हैं तो अभिभावक स्कूल में एक की फीस माफ करने की अपील करें। उनकी अपील पर भी अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते तो शिक्षा विभाग फीस भरने की व्यवस्था करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस कार्य को मिशन मोड में करें। कोई भी छात्र छात्रवृत्ति से महरूम न रहें। सीएम ने कहा कि यह प्रदेश में हर तबके के बच्चों को शासन की ओर से दी जाने वाली बड़ी राहत है।

सीएम योगी ने दावा किया कि हम गांव में रोजगार सृजन के अवसर दे रहे हैं, यही गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो