
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को देखते हुए विजयवाड़ा मंडल ने कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं
चक्रवाती तूफान के चलते कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव करते हुए रीशेड्यूल किया गया है
सुरक्षा को देखते हुए 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 58 ट्रेन सेवाओं को रद्द किया गया
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर अब रेलवे के परिचालन पर भी दिख रहा है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' को देखते हुए विजयवाड़ा मंडल ने कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव करते हुए रीशेड्यूल किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है।
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के संभावित नुकसान को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए 27 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 58 ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति देख लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।
विजयवाड़ा मंडल ने इस संबंध में बुलेटिन जारी किया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति एनटीईएस ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 या संबंधित स्टेशन से जरूर जांच लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं। रद्द की गई ट्रेनों में सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा रूट की ट्रेनों पर पड़ा है।
विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम रूट की प्रमुख ट्रेनें इसमें शामिल हैं। प्रमुख रद्द ट्रेनों में 12740 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, 12739 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 20707/20708 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 20833/20834 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, 22875/22876 विशाखापत्तनम-गुंटूर, 17243 गुंटूर-रायगड़ा, 17244 रायगड़ा-गुंटूर, 12718 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम और 12717 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः मौसम अपडेट: चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में भी अलर्ट
इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे 17206 काकीनाडा पोर्ट-साईनगर शिरडी, 17205 शिरडी-काकीनाडा पोर्ट, 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा, 22882 भुवनेश्वर-पुणे, 12787 नरसापुर-नागरसोल, 20810 नांदेड़-संबलपुर और 17015 भुवनेश्वर न्यू-सिकंदराबाद भी रद्द की गई हैं। लोकल और पैसेंजर सेवाओं पर भी असर पड़ा है। भीमावरम जंक्शन-निडादावोलु, निडादावोलु-भीमावरम, भीमावरम-विजयवाड़ा, राजमुंदरी-विजयवाड़ा, नरसापुर-विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम-पार्वतीपुरम और राजमुंदरी-भीमावरम जंक्शन रूट की 20 से ज्यादा मेमू/पैसेंजर ट्रेनें 27 और 28 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।
इसे भी पढ़ेंः बंगाल की खाड़ी में प्रचंड हुआ चक्रवात 'ऑर्नब', 28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका, 53 ट्रेनें रद्द, रेड अलर्ट
रेलवे ने बताया कि तूफान के कारण तटीय क्षेत्रों में तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा जांच के बाद ही सेवाएं बहाल की जाएंगी। ट्रेनों के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए