
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पाकिस्तान रेंजर्स ने धक्के देते हुए वैन में बिठाया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इसे अपहरण कहा है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक इमरान खान इस्लामाबाद की अदालत में 7 मुकदमों के सिलसिले में पेश हुए थे जहां वे जमानत की अर्जी दाखिल करने वाले थे. इस दौरान भारी तादाद में पाकिस्तान रेंजर्स अदालत के बाहर मौजूद थे। इमरान खान के अदालत पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें कोर्ट रूम से रेंजर्स ने अपनी हिरासत में ले लिया और धक्के देते हुए जेल वैन की तरफ ले गए। पीटीआई का आरोप है कि इस धक्का मुक्की में इमरान खान जख्मी भी हुए हैं।
Published: undefined
इस खबर में अभी और जानकारियां आ रही हैं, जिन्हें हम बाद में अपडेट करेंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined