हालात

छत्तीसगढ़: न्याय योजना की राशि से खरीदी जमीन को दिया 'मुख्यमंत्री खेत' का नाम, खुद चेतन बाई ने CM बघेल को सुनाया किस्सा

खुद चेतन बाई ने बलौदा बाजार के बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनाया और बताया कि कर्ज माफी से मिले लाभ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से 32 डिसमिल जमीन ली हूं, जिसका नाम मैने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी से बचे पैसे और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से खेती के लिए एक महिला ने जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीदा और उसका नामकरण 'मुख्यमंत्री बाहरा' याने 'मुख्यमंत्री खेत' कर दिया। यह किस्सा खुद चेतन बाई ने बलौदा बाजार के बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनाया और बताया कि कर्ज माफी से मिले लाभ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से 32 डिसमिल जमीन ली हूं, जिसका नाम मैने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है।

Published: undefined

चेतन बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की चिंता करती है। आज तक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने सभी का ध्यान रखा है। चेतन बाई ने बताया कि उनका 1 लाख 56 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है, पैसे बचे हैं और अतिरिक्त आय भी हुई है। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना में तीन लाख 42 हजार रूपए की राशि मिली है। बचत के पैसे और इस राशि से 32 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका नाम मैंने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है।

Published: undefined

उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग बताते हैं कि हमने इस योजना का लाभ लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोई मोटरसाइकिल खरीद रहा है, तो कोई कार, कोई घर बनवा रहा है, तो कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योजनाओं से मिले पैसे का उपयोग कर रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी