हालात

विकास दुबे का वो ‘खूंखार’ गुर्गा पकड़ा गया, जिसने 8 पुलसवालों की हत्या के बाद उनके शवों को की थी जलाने की कोशिश

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि राम सिंह यादव पर 50,000 रुपये का इनाम था। गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अनुसार, हमले के दौरान वह वहां मौजूद था। यादव मदारीपुरवा का ग्राम प्रधान है और एक डबल बैरल बंदूक का मालिक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दुबे के इस सहयोगी ने 3 जुलाई को बिकरू गांव में पुलिस दल पर गोलीबारी की थी और फिर उनके शवों को जलाने की कोशिश की थी।

एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि राम सिंह यादव पर 50,000 रुपये का इनाम था। गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अनुसार, हमले के दौरान वह वहां मौजूद था। एएसपी ने कहा, "यादव मदारीपुरवा का ग्राम प्रधान है और एक डबल बैरल बंदूक का मालिक है, जिसका इस्तेमाल बिकरू हमले में किया गया था।"

उसे रविवार की रात कानपुर देहात के अकबरपुर थाना के अंतर्गत एक क्लिनिक के पास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ अधिकारी ने कहा कि यादव कानपुर देहात में एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। उसे आशंका थी कि पुलिस छापेमारी करेगी, लिहाजा वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस टीम पर हमला करने के लिए उसके द्वारा इस्तेमाल की गई डबल बैरल बंदूक को कानपुर पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि नरसंहार की रात यादव ने सभी पुलिसकर्मियों के शव एकत्र किए थे और उन्हें आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कि जा चुका है, जबकि दुबे समेत 6 लोग विभिन्न पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

इससे पहले 31 जुलाई को विकास दुबे के फायनेंसर और व्यवसायी जय वाजपेई पर गैंगस्टर ऐक्ट लगा दिया गया था। जय को 20 जुलाई को कानपुर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर विकास को हथियार और धन मुहैया कराने का आरोप है। कानपुर पुलिस के मुताबिक जय के तीन भाइयों-रजत कांत वाजपेई, अजय कांत वाजपेई और शोभित वाजपेई को भी गैंगस्टर ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जय को आर्म्स ऐक्ट और क्रिमिनल कांस्पीरेसी के तहत गिरफ्तार किया गया था। जय के घर से 20 गोलिया नहीं मिली थीं और जय यह नहीं बता सका था कि वे गोलियां कहां हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत