हालात

नोएडा के ओमैक्स सोसायटी में 'गालीबाज' नेता के घर पर चला बुलडोजर, ढहाया गया अवैध निर्माण

नोएडा अथॉरिटी की टीम सुबह करीब 9.30 बजे बुलडोजर के साथ ओमेक्स सोसायटी पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है।

फोटो: सोशल मी़डिया
फोटो: सोशल मी़डिया 

नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलोच करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुजडोजर चला दिया है। नोएडा अथॉरिटी की टीम सुबह करीब 9.30 बजे बुलडोजर के साथ ओमेक्स सोसायटी पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है।

Published: undefined

इससे पहले रविवार रात कथित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता श्रीकांत त्यागी के करीब 12 गुर्गे घुस गए और अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली महिला के फ्लैट में जाकर धमकी देने लगे। शोर सुनकर सोसाइटी के लोग जुटे तो गुर्गों ने उनसे बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के सैकड़ों लोग जमा हो गए सोसाइटी में 1 घंटे तक हंगामा होता रहा। अफरा-तफरी के बीच 5 आरोपी फरार हो गए, जबकि 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: नोएडा सोसायटी में फिर घुसे त्यागी के 12 गुर्गे, BJP सांसद बोले- हमें शर्म आ रही है ये कहते हुए कि हमारी सरकार है, देखें वीडियो

Published: undefined

इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही के मामले में देर रात एसएचओ फेस टू सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Published: undefined

नोएडा पुलिस दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आरोपी श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रही है। पुलिस की 12 टीमें 15 ठिकानों पर दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस ने नोएडा, दिल्ली, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर अन्य शहरों में संभावित ठिकानों और दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन श्रीकांत का कोई भी सुराग नहीं मिला।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'