हालात

पंजाब में 2 KW तक बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को तोहफा, सीएम चन्नी ने बकाया बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान

राज्य सरकार के इस फैसले के मुताबिक, 53 लाख गरीब परिवारों के 1200 करोड़ के बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। पंजाब सरकार के इस फैसले ने आम आदमी पार्टी के एजेंडे पर पानी फेर दिया है। पंजाब समेत कई राज्यों में आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली देने का वादा किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिजली बिल को लेकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बड़ा झटका दिया है। 2 KW तक बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 2 KW तक बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रेस से बात करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के हितों के बारे में काम किया जा रहा है। पंजाब में बिजली के कनेक्शन वाले लोगों को दिक्कत हो रही है, जो अपना पुराना बिल नहीं दे पाए और उनके कनेक्शन काट दिए गए। सीएम ने कहा कि 2 KW तक बिजली कनेक्शन वाले लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे। साथ ही सभी के पुराने बिल सरकार अपनी ओर से भरेगी।

राज्य सरकार के इस फैसले के मुताबिक, 53 लाख गरीब परिवारों के 1200 करोड़ के बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। पंजाब सरकार के इस फैसले ने आम आदमी पार्टी के एजेंडे पर पानी फेर दिया है। पंजाब समेत बाकी राज्यों में भी आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली देने का वादा किया था। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने कई मौकों पर कहा कि दिल्ली की तरह इन राज्यों में भी सरकार बनने पर फ्री बिजली देंगे। AAP ने पंजाब के लिए वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो वह लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी