हालात

हरियाणा में राजस्थान के 2 युवकों को जिंदा जलाने के मामले में पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

नसीर और जुनैद के चचेरे भाई मोहम्मद जावेद ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह धरने से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब धरने पर बैठे हैं, हम इसी तरह धरने पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के भिवानी में हाल ही में राजस्थान के भरतपुर के दो युवकों नासिर और जुनैद के जले हुए शव मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया है। उनका आरोप है कि उदयपुर में जब कन्हैया की हत्या हुई थी तो उसके अपराधी 1 घंटे में पकड़ लिए गए थे, लेकिन अभी तक दोनों पीड़ितों के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

नसीर और जुनैद के चचेरे भाई मोहम्मद जावेद ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वह धरने से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ''हम सब धरने पर बैठे हैं, हम इसी तरह धरने पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती।''

15 फरवरी को जुनैद और नासिर को अगवा करने और अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई करने के बाद शिकायत दर्ज की गई थी। उन्हें कथित तौर पर साथ ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि जुनैद और नसीर को उनकी ही बोलेरो कार में अगवा कर जिंदा जला दिया गया।

भरतपुर पुलिस हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री जाहिदा खान के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए