
देश में लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा को लेकर देश गुस्से में है। इस बीच मॉब लिंचिंग की घटनाओं को बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों समेत 49 कलाकारों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। खत में देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई है। पीएम मोदी को पत्र लिखने वालों में श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सोमित्र चटर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
Published: 24 Jul 2019, 1:55 PM IST
पीएम मोदी को लिखे खत में इन हस्तियों ने मांग की है कि देश में एक ऐसा माहौल बने, जहां असहमति को कुचला नहीं जाए। इन हस्तियों ने कहा है कि असहमति देश को और ताकतवर बनाता है। पत्र में लिखा गया है, “अफसोस की बात है कि ‘जय श्री राम’ के नाम पर खुलेआम देश में हिंसा हो रही है। लोगों को अपने ही देश में एंटी नेशनल, अर्बन नक्सल कहा जा रहा है।”
Published: 24 Jul 2019, 1:55 PM IST
पत्र में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर कहा गया है कि 1 जनवरी 2009 से लेकर 29 अक्टूबर 2018 के बीच धर्म की पहचान पर आधारित 254 अपराध दर्ज किये गए, इस दौरान 91 लोगों की हत्या हुई और 579 लोग घायल हुए। उन्होंने पत्र में पूछा है कि प्रिय प्रधानमंत्री, इन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?’’
Published: 24 Jul 2019, 1:55 PM IST
पीएम मोदी को लिखए गए पत्र में मॉब लिंचिंग के लिए दोषी पाए जाने वालों के लिए गैर-जमानती और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई है। बता दें कि चिट्ठी में बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन, निर्देशक अंजन दत्ता और गौतम घोष जैसी हस्तियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
Published: 24 Jul 2019, 1:55 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Jul 2019, 1:55 PM IST