हालात

मंकीपॉक्‍स को लेकर भारत सतर्क, AIIMS दिल्ली ने संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया

मंकीपॉक्‍स के लक्षण आमतौर पर चिकनपॉक्‍स या स्‍मॉलपॉक्‍स जैसे ही द‍िखाई देते हैं। इनमें चेहरे या शरीर के किसी भी अंग पर छाले, फफोले, रैश या फुंसियां हो सकती हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मंकीपॉक्‍स को लेकर दुनियाभर में सतर्कता बरती जा रही है। अफ्रीका से चला ये वायरस भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से यहां भी निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत सरकार की ओर से इस की बीमारी को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दिल्‍ली के 3 अस्‍पतालों को मंकीपॉक्‍स को लेकर नोडल सेंटर भी बना दिया है। साथ ही सीमाओं और एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है। इस बीच एम्स दिल्ली ने संदिग्ध मंकीपॉक्स के मरीजों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है।

एम्स दिल्ली ने जारी किया प्रोटोकॉल  

  •   दिल्ली एम्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।

  • अगर किसी मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं या संदिग्ध मरीज आता है तो उसे इन बेड्स पर शिफ्ट किया जाएगा।

  • मरीज के संक्रमण की पुष्टि के लिए जरूरी टेस्ट किए जाएंगे, जिसमें त्वचा के नमूने और अन्य लैब परीक्षण शामिल है।

  • संदिग्ध मरीजों के इलाज के वक्त डॉक्टरों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा। 

  • ऐसे मरीजों की हर जरूरी डिटेल जैसे घर का पता, मेडिकल हिस्ट्री और लक्षण सभी को फाइल में मेंटेन करना होगा।

  • एम्स के अलावा सफदरजंग अस्पताल में एमपॉक्स मरीजों के लिए डेडिकेटेड एंबुलेस भी तैयारी की गई है।

इन लक्षणों पर हो जाएं सावधान

मंकीपॉक्‍स के लक्षण आमतौर पर चिकनपॉक्‍स या स्‍मॉलपॉक्‍स जैसे ही द‍िखाई देते हैं। इनमें चेहरे या शरीर के किसी भी अंग पर छाले, फफोले, रैश या फुंसियां हो सकती हैं। इन फुंसियों में पीला मवाद या पस हो सकता है। त्‍वचा पर खुजली, उल्‍टी, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न, बेहोशी आदि इसके लक्षण हैं। ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'