हालात

देश में लॉकडाउन के बीच आज से शरू होगी टिकटों की बुकिंग, जानें किस रूट पर चलेगी ट्रेन और कैसे मिलेगा टिकट

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है। शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है।

फोटो: सेशल मीडिया
फोटो: सेशल मीडिया 

देश में कोरोना लॉकडाउन के बीच रेलवे द्वारा ट्रेन सेवा शुरू करने के ऐलान के बाद आज शाम 4 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा।

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है। शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है। इसमें सरकार द्वारा चिह्नित जरूरतमंद लोग ही सफर कर पाएंगे। जिनको कंफर्म टिकट मिलेंगी वही यात्रा कर पाएंगे। मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलती रहेंगी।

इन रूटों पर चलेगी ट्रेन, राजधानी जितना होगा किराया

लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से रेल यातायात ठप है। अब 50 दिन बाद 12 मई से 15 रूट पर ट्रेन चलने लगेंगी। फिलहाल दिल्ली से 15 प्रमुख शहरों के बीच ट्रेन की आवाजाही होगी। जिन शहरों के लिए ट्रेनें चल सकती हैं उनमें अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू हैं।

300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन

भारतीय रेलवे कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा। इसके अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल के तौर पर 300 ट्रेनों के के संचालन के लिए भी कोचों को अलग से आरक्षित किया जाएगा।

फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य

किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रियों का फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि स्टेशन पर सभी यात्रियों को डिपार्चर के दौरान स्क्रीनिंग से भी गुजरना होगा। जिन यात्रियों में संक्रमण का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं होगी उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 May 2020, 9:00 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: न्याय मिलने तक अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी रहेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का ऐलान

  • ,
  • भारत की हार पर संजू सैमसन का बड़ा बयान, बोले- तिलक वर्मा का विकेट बना टर्निंग पॉइंट, बुमराह का कोई...

  • ,
  • 'अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस', राहुल बोले- जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, यह लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी

  • ,
  • आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की सजा?

  • ,
  • अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के खड़गे, कहा- यह मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा