हालात

कोरोना का कहर! संक्रमण ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार से ज्यादा केस, 630 लोगों की गई जान

देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,28,01,785 हो गई। वहीं, 630 नई मौतों के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,66,177 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,43,473 है। वहीं, डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,17,92,135 है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोराना वायरस के ताजा मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,28,01,785 हो गई। वहीं, 630 नई मौतों के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,66,177 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,43,473 है। वहीं, डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,17,92,135 है।

देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.59 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 20,916 बढ़कर 473693 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34256 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2583331 पहुंच गयी है जबकि 297 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56330 हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Apr 2021, 9:54 AM IST