हालात

देश में कोरोना का कहर! 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस, 302 लोगों की गई जान

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं और 302 लोगों की मौत हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर बेहद तेजी से बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन के 90,928 मामलों की तुलना में ज्यादा हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 302 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3,71,363 हो गए हैं, जो देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 1.05 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है। हालांकि ओमिक्रॉन के 1,199 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अब तक 27 राज्यों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,836 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 97.57 प्रतिशत हो गई है।

देशभर में कुल 15,13,377 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 68.68 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 94 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 149.66 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 18.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jan 2022, 10:07 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा