हालात

तीसरी लहर में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड! 24 घंटे में करीब 2 लाख 83 हजार नए केस मिले, 441 लोगों ने तोड़ा दम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,82,970 नए मामले आए हैं और 441 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 1,88,157 रिकवरी हुईं। देश में आज कल से 44,952 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना महामारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,82,970 नए मामले आए हैं और 441 लोगों की मौत हो गई। इसी दौरान 1,88,157 रिकवरी हुईं। देश में आज कल से 44,952 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे।

वहीं, देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को साझा किए। भारत में मंगलवार को कोरोना के 2,38,018 नए मामले सामने आए और 310 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना के 18,31,000 सक्रिय मामले हैं, इसी के साथ कुल पॉजिटिविटी रेट 4.83 प्रतिशत हो गया है।

देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़कर 8,961 हो गई है, जो मंगलवार की तुलना में 0.79 प्रतिशत ज्यादा है। देश में बीते 24 घंटों में 1,88,157 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,55,83,039 हो गई है। इसी के साथ भारत की रिकवरी रेट 93.88 हो गई है।

देशभर में कुल 18,69,642 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 70.74 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। बीते 24 घंटों में लोगों को 76 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 158.88 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 12.84 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Jan 2022, 9:36 AM IST

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस

  • ,
  • गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए कई अहम फैसले