देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही संक्रमितों की संख्या में कमी आई हो, लेकिन मृतकों की संख्या अभी भी भयावह है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया। कुल 4002 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों की संख्या 3,67,081 हो गई है।
Published: 12 Jun 2021, 9:35 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 84,332 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,93,59,155 हो गई है। इसी दौरान ठीक होने के बाद कुल 1,21,311 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 2,79,11,384 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,80,690 है।
Published: 12 Jun 2021, 9:35 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Jun 2021, 9:35 AM IST