हालात

कोरोना से अमेरिका में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्मा कांचीबोटला का निधन, अब तक 12 हजार लोगों की जा चुकी है जान

कोरोना वायरस की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। अकेले अमेरिका में कोरोना ने अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख को पार हो गयी है, तो 80,910 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST

इस बीच कोरोना वायरस की चपेट में आने से अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो अमेरिका में कोरोना से जुड़ी खबर को कवर करने के दौरान संक्रमित हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म कांचीबोटला के निधन पर दुख जताया है।

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST

उन्होंने ट्वीट किया है, “भारतीय पत्रकार ब्रह्म कांचीबोटला के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके बेहतरीन काम और भारत और अमरीका को करीब लाने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाए।”

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST

उधर दुनिया भर में कोरोना की चपेट में आने से हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,328 हो गयी है। स्पेन में 13,897 लोगों की इस बिमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127 हो गया है।

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST

इधर, कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया है। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था।

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Apr 2020, 10:57 AM IST