हालात

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से आई तबाही की तस्वीरें, 90 आतंकी ढेर, आतंक के कई ठिकाने नेस्तनाबूद

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की है। एयर स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

पाकिस्तान में 90 आतंकी ढेर

इस एयर स्ट्राइक में करीब 90 आतंकी मारे गए हैं। भारत ने इस कार्रवाई को 'सिंदूर ऑपरेशन' कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बहावलपुर और मुरीदके में करीब 25-30 आतंकवादी मारे गए हैं, जो सबसे बड़ी दो जगहें हैं। भारतीय एजेंसियां अन्य आतंकी शिविरों में मारे गए आतंकियों की पुष्टि धीरे-धीरे कर रही हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मुख्यालय शामिल हैं।

भारत की एयर स्ट्राइक में बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां में सरजाल, कोटली में मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल कैंप (सभी प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह के हैं) शामिल हैं।

मुर्दिके में मरकज तैयबा, बरनाला में मरकज अहले हदीस और मुजफ्फराबाद में श्ववाई नाला शिविर (सभी प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के) और कोटली में मकाज राहील शाहिद और सियालकोट में महमूना जोया (प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन के शिविरों और प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाया गया।

ऑपरेशन सिन्दूर: 9 स्थानों पर भारतीय सेना का हमला

जैश-ए-मोहम्मद:

  • बहावलपुर में मरकज सुभान अल्लाह

  • तेहरा कलां में सरजल

  • कोटली में मरकज अब्बास

  • मुजफ्फराबाद में सैयदना बिलाल कैंप

लश्कर-ए-तैयबा:

  • मरकज तैयबा मुर्दिके में

  • बरनाला में मरकज अहले हदीस

  • मुजफ्फराबाद में श्ववाई नाला शिविर

हिज्बुल मुजाहिदीन:

  • कोटली में मकाज राहिल शाहिद

  • सियालकोट में महमूना जोया

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में अफरा-तफरी

पाकिस्तान के उन इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जहां भारतीय सेना द्वारा एयर स्ट्राइक की गई। उन इलाकों में बड़ी संख्या में एंबुलेंस देखे गए जो घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके से जो सुबह तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि यहां इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

एयर स्ट्राइक पर केंद्र सरकार का बयान

केंद्र सरकार ने अपने बयान में कहा है, ''इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों का प्लान बनाया गया था।" वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को 'कायराना' बताया है।

भारत के बॉर्डर इलाकों में अलर्ट

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा और पंजाब के सभी एयरबेस पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के सभी सरहदी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। डिप्टी कमिश्नर ने अगले 72 घंटे तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 May 2025, 9:25 AM IST

  • INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

  • ,
  • रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली आज, जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता, CEC के इस्तीफे समेत 3 बड़ी मांगें

  • ,
  • विष्णु नागर का व्यंग्यः साहेब की हालत बहुत टाइट चल रही है, राहुल गांधी के फोबिया में रात भर सो नहीं पाते!

  • ,
  • अनेक देशों में युवा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, केवल भारत में आंदोलन सबसे बड़ा अपराध हो गया है

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा