हालात

महंगाई, रुपये की गिरती कीमतों के बीच एक और झटका, देश का विदेशी पूंजी भंडार 9.15 करोड़ डॉलर घटा

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में आरबीआई की पॉजीशन शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश का विदेशी पूंजी भंडार घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते 9.15 करोड़ डॉलर घट गया। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 5 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 399.60 अरब डॉलर रह गया था, जबकि उससे पिछले हफ्ते 28 सितंबर को विदेशी मुद्रा भंडार 400.52 अरब डॉलर था।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में आरबीआई की पॉजीशन शामिल हैं।

एफसीए आलोच्य सप्ताह में1.01 अरब डॉलर घटकर 375.23 अरब डॉलर रह गया।

हालांकि स्वर्ण भंडार 10.73 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.45 अरब डॉलर रह गया।

एसडीआर का मूल्य 43 लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर रह गया।

आईएमएफ में में देश की आरक्षित निधि 72 लाख डॉलर घटकर 2.46 अरब डॉलर रह गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Oct 2018, 10:15 AM IST

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह