
मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां बुजुर्गों को निगम के कर्मचारियों ने जानवरों की तरह ठूंसकर कचरा गाड़ी में भरा और उन्हें शहर से बाहर छोडने जा पहुंचे। यह सब स्वच्छता के नाम पर हुआ। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST
इन दिनों राज्य के अन्य हिस्सों की तरह इंदौर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बड़ी संख्या में बेसहारा बुजुर्ग सड़क किनारे रात काटने को मजबूर हैं। नगर निगम के कर्मचरियों ने स्वच्छता के नाम पर इन बुजुर्गों को निगम के वाहन में ठूंसकर जानवरों की तरह भरा और उन्हें शहर से बाहर पड़ोसी जिला देवास छोड़ आए। जब गांव वालों ने इसका विरोध किया तो निगम कर्मियों ने उन्हें सड़क पर उतारने के बाद वापस वाहन में बैठाया।
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने बुजुर्गों को कचरा गाड़ी में लादकर ले जाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, “मां अहिल्या की नगरी को शर्मसार कर दिया।”
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST
बताया जा रहा है कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं जो ठीक से चल भी नहीं सकते। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है कि “शिवराज सरकार में मानवता हुई शर्मसार, बुजुर्गों को, अपंगों को इंदौर से नगर निगम की गाड़ी में भेड़-बकरी की तरह भरा गया।
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST
घटना के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है, जांच होगी और जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी और एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी है। सभी सम्मानीय बुजुर्गो को रैन बसेरा भेज दिया गया है।
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 29 Jan 2021, 11:27 PM IST