हालात

जनता पर महंगाई की मार: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, दिल्ली में 100 रुपये के करीब पहुंचा भाव, जानें नए रेट

दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कल रविवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे बढ़ाए थे। हालांकि, डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 99.86 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 89.36 रुपये प्रति लीटर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर दाम बढ़ा दिए है। जिससे आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कल रविवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे बढ़ाए थे। हालांकि, डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 99.86 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 89.36 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 105.92 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 96.91 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 99.84 रु. प्रति लीटर और डीज़ल 92.27 रु. प्रति लीटर है।

5 जुलाई, 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 80.43 रुपये था। इस प्रकार आज की कीमत को जोड़ लें तो पेट्रोल के दाम एक साल में 19.43 रुपये तक बढ़ चुके हैं। पिछले महीने जून में पेट्रोल-डीजल के दाम 16 बार बढ़े थे। जून में पेट्रोल 4.32 रुपये तक महंगा हुआ था। वहीं मई में पेट्रोल 4.09 रुपये महंगा हुआ है। जबकि डीजल इस महीने 4.68 रुपये महंगा हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशभर में जारी रहेंगे प्रदर्शन', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का ऐलान

  • ,
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के ‘झोला उठाने’ का वक्त आ गया', महंगाई को लेकर जयराम ने पीएम को घेरा

  • ,
  • युद्धविराम के दावों के बीच यूक्रेन में रूस के हमले जारी, रिहायशी इमारत पर ड्रोन हमला, दो लोगों की मौत

  • ,
  • जंतर-मंतर पहुंचे CJP नेता सौरव दास और अशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दिपके बोले- 'आप प्रतिरोध को नहीं दबा सकते'

  • ,
  • राहुल गांधी के घर आज ‘चाय’ पर जुटेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, आगे की रणनीति पर चर्चा संभव, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे