
दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर करीब 18 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले नवंबर की पहली तारीख को भी सिलेंडर के दाम बढ़े थे।
Published: undefined
देशभर में बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपये का हो गया है, जो इससे पहले 1802 रुपये का मिल रहा था।
Published: undefined
दाम में बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1927 रुपये हो गई है। इससे पहले 1911.50 रुपये का बिक रहा था। वहीं, मुंबई में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1754.50 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 1771 रुपये हो गई है। चेन्नई में अब तक यह सिलेंडर 1964.50 रुपये में बिक रहा था, जो अब 1980.50 रुपये का हो गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined