हालात

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की वजह से बहुत कम विजिबिलिटी है, जो सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।

घने कोहरे के कारण काशी के घाट ढक चुके हैं। एक पर्यटक ने कहा, "काशी में मैंने पहली बार घाटों को इतने घने कोहरे से ढका हुआ देखा है। हम खासतौर पर यह अद्भुत नजारा देखने आए थे। हालांकि हमें ठंड में इंतजार करना पड़ा, लेकिन हमने इसका स्वागत किया क्योंकि इससे अनुभव और भी अच्छा हो गया।"

Published: undefined

प्रयागराज में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। हालांकि, शीतलहर न होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रयागराज के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक ठंड है। घने कोहरे की वजह से बहुत कम विजिबिलिटी है, जो सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

मऊ के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, 'रविवार की सुबह बहुत ठंड और कोहरा है। दृश्यता इतनी कम है कि आप अपने आसपास कुछ भी मुश्किल से देख पा रहे हैं।" एक अन्य युवक ने बताया कि वह रोजाना 5 बजे टहलने के लिए निकलते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण देर से आना शुरू किया है।

Published: undefined

अगले एक हफ्ते ठंड में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग, दोनों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया।

इस बीच, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined