हालात

पीएनबी घोटाला: नीरव और निशाल मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने भारत की सिफारिश के बाद नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस रेड कॉर्नर नोटिस में सिर्फ नीरव मोदी ही नहीं बल्कि उनके भाई निशाल मोदी और कंपनी के अधिकारी सुभाष प्ररब के खिलाफ भी जारी हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   देश से फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला कर देश से फरार होने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इंटरपोल ने उनके भाई निशाल मोदी और उनकी कंपनी के अधिकारी सुभाष परब के खिलाफ भी नोटिस जारी किया है।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी करके इंटरपोल ने अपने सभी 192 सदस्य देशों से कहा है कि अगर नीरव मोदी आपके यहां दिखता है तो उसे गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाए। इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेड कॉर्नर नोटिस में इंटरपोल ने मोदी पर ईडी द्वारा लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का जिक्र किया है। नीरव और उनके मामा मेहुल चोकसी बैंक के साथ बड़ी धोखाधड़ी करने के बाद देश से फरार हैं।

पिछले हफ्ते ही विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक के दौरान सवाल उठाए गए कि फरवरी में पासपोर्ट रद्द होने के बावजूद नीरव मोदी कैसे एक से दूसरे देश में घूम रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने यूरोप के कुछ देशों से नीरव मोदी को तलाशने के लिए मदद मांगी थी। मंत्रालय ने पिछले हफ्ते फ्रांस, ब्रिटेन और बेल्जियम को पत्र लिखकर नीरव की तलाश करने में मदद करने को कहा था। साथ ही उसे एक जगह से दूसरी जगह जाने से रोकने के लिए भी मदद मांगी थी।

इसके अलावा नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ सरकार की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। सीबीआई और ईडी ने दोनों के विदेश भागने के बाद उनके खिलाफ दो एफआइआर भी दर्ज की थी।

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ जनवरी महीने में सरकारी बैंक पीएनबी के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि दोनों ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंक से यह रकम हासिल की थी। घोटाला सामने आने के बाद हीरा नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी जनवरी के महीने में ही देश छोड़कर फरार हो गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य