हालात

आईआरसीटीसी घोटाला: लालू परिवार पर आरोप तय करने पर फैसला टला, अब 6 मई को सुनवाई

ईडी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। इस मामले में लालू परिवार के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा गुरुवार को आरोप तय किए जाने थे लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अदालत ने अगली तारीख 6 मई तय की है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला आईआरसीटीसी होटल टेंडर घोटाले से जुड़ा है, जो साल 2004 से 2014 के बीच हुआ था। उस समय लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का टेंडर देने में नियमों का पालन नहीं किया गया और एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस टेंडर के बदले कथित तौर पर लालू परिवार से जुड़ी एक कंपनी को जमीन या अन्य आर्थिक लाभ दिए गए। सीबीआई का कहना है कि इस पूरे मामले में पद का दुरुपयोग किया गया और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियां की गईं।

इसको लेकर सीबीआई ने 7 जुलाई 2017 को लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद दिल्ली, पटना, रांची और गुरुग्राम में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए थे।

हालांकि, लालू यादव और उनके परिवार की ओर से इन सभी आरोपों को लगातार खारिज किया जाता रहा है। उनका कहना है कि यह सब एक राजनीतिक साजिश है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

फिलहाल, इस केस में सभी की नजर 6 मई पर टिकी है, जब अदालत इस बात पर फैसला सुनाएगी कि आरोप तय किए जाएंगे या नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' यज्ञ, कांग्रेस बोली- ये दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक

  • ,
  • 'अपने पश्चाताप के लिए करें भूख हड़ताल', रघुवर दास के छात्र आंदोलन में शामिल होने की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

  • ,
  • गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार का कहर! पुलिस मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौत

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-बिहार से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं