हालात

राजनीतिक पिच पर उतरे यूसुफ पठान तो भाई इरफान हुए गदगद, भावुक पोस्ट के जरिये बधाई देते हुए बढ़ाया हौसला

टीएमसी ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में पार्टी के 42 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है। टिकट का ऐलान होने पर इरफान पठान ने राजनीति में जाने का फैसला लेने पर अपने भाई को बधाई दी है।

राजनीतिक पिच पर उतरे यूसुफ पठान तो भाई इरफान ने बधाई देते हुए बढ़ाया हौसला
राजनीतिक पिच पर उतरे यूसुफ पठान तो भाई इरफान ने बधाई देते हुए बढ़ाया हौसला फोटोः सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान के राजनीति में कदम रखने पर उनके भाई और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने उन्हें बधाई दी है। इरफान ने एक भावुक पोस्ट के जरिये भाई के फैसले का समर्थन करते हुए उनकी हौसलाअफजाई भी की है।

दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बंगाल में पार्टी के 42 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें यूसुफ पठान का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। टिकट का ऐलान होने पर इरफान पठान ने राजनीति में जाने का फैसला लेने पर अपने भाई को बधाई दी है।

इरफान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा: "आपके धैर्य, अच्छी भावना, जरूरतमंदों की मदद और बिना किसी आधिकारिक पद के भी लोगों की सेवा को आसानी से देखा जा सकता है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब आप राजनीतिक भूमिका में कदम रखेंगे, तो आप लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे।"

खेल के छोटे प्रारूपों में मशहूर हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर यूसुफ पठान ने 2007 से 2012 तक टी20 और वनडे प्रारूपों में 79 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उनके नाम 1046 रन और 46 विकेट हैं। यूसुफ पहली बार 2007 में दक्षिण अफ्रीका में उद्घाटन टी20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा थे। यूसुफ उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने 2007 में पहला टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता था। उन्होंने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला