हालात

सिनेमा जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले इरफान खान के निधन से उनकी मां की ये आखिरी इच्छा रह गई अधूरी

इरफान खान की मां सईदा बेगम की यह आखिरी इच्छा थी कि उनका बेटा जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आए। जी हां, उनकी मां की अंतिम आरजू थी उनका बेटा स्वस्थ होकर जल्द से जल्द जयपुर वापस आ जाए। वहीं इरफान खान अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा नहीं कर पाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था अब इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी आखिरी सांसें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली। कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इरफान खान अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा नहीं कर पाए। आईए जानते उनकी मां की क्या थी आखिरी इच्छा।

Published: undefined

दरअसल, इरफान की मां सईदा बेगम की यह आखिरी इच्छा थी कि उनका बेटा जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आए। जी हां, उनकी मां की अंतिम आरजू थी उनका बेटा स्वस्थ होकर जल्द से जल्द जयपुर वापस आ जाए। मगर ऐसा ना हो सका और वो जिंदगी से जंग हार गए। खबरों के मुताबिक, मां को अंतिम यात्रा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उन्होंने देखा, तब घरवालों को ये कहां इल्म था कि इस घटना से वो इतने टूट जाएंगे कि दुनिया को छोड़ जाएंगे। इरफान खान अपनी मां का जीवन में विशेष दर्जा रखते थे। रमजान के इस पाक महीने में पहले मां और फिर इरफान खान की निधन ने घरवालों को तोड़कर रख दिया है।

Published: undefined

अगर इरफान खान की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'हासिल' (निगेटिव रोल), 'लाइफ इन अ मेट्रो' (बेस्ट एक्टर), 'पान सिंह तोमर' (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और 'हिंदी मीडियम' (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 'पान सिंह तोमर' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें: ‘आज की सबसे दुखद खबर! नहीं रहे इरफान खान’, जानें फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक की हस्तियों ने क्या कहा

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined