हालात

क्या देश में फिर पांव पसार रहा है कोरोना! बीते 24 घंटे में 524 नए केस मिले, पिछले 113 दिनों का टूटा रिकॉर्ड

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को लिखे पत्र में कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट की पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि को रेखांकित किया और इस पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने कुछ राज्यों में कोविड में वृद्धि को चिंताजनक बताया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में 524 नए कोविड मामले दर्ज हुए हैं, जो पिछले 113 दिनों में सबसे अधिक मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,618 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दिन कुल 96,170 कोविड टेस्ट किए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,781 है। जबकि रिकॉर्ड दर 98.80 फीसदी पर पहुंच गई है। कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,56,093 हो गई है।

इस बीच, मंत्रालय ने शनिवार को राज्यों को लिखे एक पत्र में कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि को रेखांकित किया और इस पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन कुछ राज्यों में कोविड-19 टेस्ट के पॉजिटिविटी रेट में वृद्धि एक चिंताजनक विषय बन गया है जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के संदर्भ में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, अभी भी सतर्क रहने और टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट औऱ वैक्सीनेशन पर ध्यान देने और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन की आवश्यकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, केरल के 8 जिलों में रेड अलर्ट

  • ,
  • CWG 2026: गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज पर किया कब्जा