हालात

इज़रायल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान पर गिराए बम, न्यूक्लियर साइट्स निशाने पर, IRGC चीफ की मौत, सेना प्रमुख के मारे जाने का भी दावा

इजरायल ने देर रात ईरान पर जबरदस्त हमला किया है। इसके तहत इजरायल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान में बम बरसाए और न्यूक्लियर साइट्स को निशाना बनाया। इजरायली सेना और अमेरिका ने इस हमले की पुष्टि की है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस हमले में शामिल नहीं है।

तस्वीर सौजन्य - वॉशिंगटन पोस्ट
तस्वीर सौजन्य - वॉशिंगटन पोस्ट 

इजरायल ने ईरान पर जबरदस्त हमला किया है। इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में बमों से हमला किया। इसके अलावा इजरायल ने ईरानी सेना के ठिकानों और न्यूक्लियर साइट्स पर ड्रोने से निशाना लगाकर आक्रमण किया है। इजराइल की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ईरान के सेना प्रमुख, न्यूक्लियर साइंटिस्ट समेत कई प्रमुख अधिकारियों की मौत हो गई है।

ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चीफ़ हुसैन सलामी की इसराइली हमले में मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया ने ये खबर दी है। इसके अलावा इजराइल ने यह दावा किया है कि हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी भी मारे गए हैं। अल-जजीरा के मुताबिक हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फेरेदून अब्बासी मारे गए हैं।

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने एक बयान में कहा है कि उसने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर एकतरफा हमला किया है। इसके तहत इजरायली एयर फोर्स के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने ईरान के सैन्य ठिकानों, न्यूक्लियर अड्डों और अन्य स्थानों को निशाना बनाया है। इजरायल का कहना है कि ईरान न्यूक्लियर प्रोग्राम विकसित कर रहा है और उसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने एक टीवी संदेश में कहा है कि उन्होंने इजरायल पर मंडरा रहे ईरानी खतरे को रोकने के लिए यह हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन आने वाले कई दिनों तक जारी रहेगा, जब तक कि खतरा पूरी तरह टल नहीं जाता।

इस हमले पर अमेरिका का बयान भी आया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायल ने अपनी तरफ से ईरान पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है और हमारी प्राथमिकता उस इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों की सुरक्षा है।

बयान में बताया गया है कि इजरायल ने अमेरिका को बताया है कि यह हमला उसकी आत्मरक्षा के लिए बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह अमेरिका को निशाना न बनाया जाए।

ईरान के सरकारी समाचार पत्र नूर न्यूज ने भी पुष्टि की कि शुक्रवार की सुबह तेहरान के उत्तर-पूर्व में धमाके की सूचना मिली है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स से पुष्टि की कि "इजरायल ने ईरान में हमले किए हैं।"

इस हमले के बाद इराक ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। अब इराक के सभी एयरपोर्ट बंद हैं। कहीं से भी विमानों की आवाजाही नहीं हो रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी