हालात

ISRO प्रमुख बोले- चंद्रयान-3 को मिली मंजूरी, मिशन पर खर्च होगा 250 करोड़

चंद्रयान के तीसरे मिशन यानी चंद्रयान-3 की परियोजना को भारत सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इसरो चीफ के सीवन ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख के सिवन ने बताया कि सरकार ने चंद्रयान- 3 के मिशन को मंजूरी दे दी है, परियोजना पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि दूसरे अंतरिक्ष बंदरगाह के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू किया गया है। यह बंदरगाह तमिलनाडु के थूथुकुडी में होगा।

के सिवन ने आगे बताया कि गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान हो गई है। इसरो चीफ ने बताया कि 2019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है। इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्री चुने गए हैं और जनवरी के तीसरे हफ्ते से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए नैशनल एडवाइजरी कमिटी बनाई गई है।

उन्होंने आगे बताया कि चंद्रयान-3 मिशन पर सिर्फ 250 करोड़ का खर्च किए जाएंगे। इसमें पहले की तरह लैंडर, रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल तक के लिए टल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमने चंद्रयान- 2 पर अच्छी प्रगति की है, भले ही हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर सके, ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है, यह अगले 7 वर्षों तक डेटा देता रहेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश