हालात

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा सीएम शिंदे के जमीन घोटाले का मुद्दा, विपक्ष ने जोरदार हंगामे के बीच मांगा इस्तीफा

महा विकास अघाड़ी नेताओं ने कहा कि सीएम शिंदे जब शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने नागपुर में करीब 100 करोड़ रुपये की जमीन दी थी, जो झुग्गियों में रहने वालों के लिए थी, लेकिन शिंदे ने महज 2 करोड़ रुपये की औने-पौने कीमत पर वह जमीन कुछ बिल्डरों को दे दी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार और अंबादास दानवे जैसे शीर्ष नेता और अन्य ने शिंदे से पद छोड़ने की मांग की।

महा विकास अघाड़ी नेताओं ने बताया कि जब सीएम शिंदे शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने नागपुर में लगभग 100 करोड़ रुपये की जमीन दी थी, जो गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए थी, लेकिन शिंदे ने कुछ बिल्डरों को बमुश्किल 2 करोड़ रुपये की औने-पौने कीमत पर वह जमीन दे दी।

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा परियोजना पर यथास्थिति का आदेश देने के बाद मामला अचानक महत्वपूर्ण हो गया है। आज अलग-अलग नेताओं और विधायकों ने विधानमंडल की सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। पटोले ने कहा कि सीएम को एक मिनट के लिए भी पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। जब इतना बड़ा जमीन घोटाला है तो वह पद पर कैसे रह सकते हैं? एमवीए सरकार के दौरान अनिल देशमुख और संजय राठौड़ जैसे तत्कालीन मंत्रियों ने आरोप लगते ही इस्तीफा दे दिया था।

एक बड़े झटके में बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिंदे के उस आदेश पर सवाल उठाया (जब वह तत्कालीन एमवीए शासन में संबंधित मंत्री थे) जिसमें उन्होंने नागपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को अप्रैल 2021 में लगभग पांच एकड़ जमीन 16 निजी बिल्डरों को सौंपने का निर्देश दिया, हालांकि मामला विचाराधीन था। राज्य सरकार को अपना जवाब दाखिल करने और यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश देते हुए, अदालत ने 4 जनवरी को मामले में आगे की सुनवाई तय की है।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, छगना भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, आदित्य ठाकरे, अनिल परब और अन्य एमवीए नेताओं ने इस मुद्दे पर आम रणनीति तैयार करने के लिए मुलाकात की थी। दूसरे दिन, विधानमंडल परिसर '50 खोखे, बिल्कुल ठीक' के नारों से गुंजायमान रहा। इसके अलावा विपक्ष ने बीजेपी पर राज्य के प्रतीकों का अपमान करने के लिए भी हमला बोला और महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमावर्ती गांवों में मराठी भाषी लोगों के साथ एकजुटता भी व्यक्त की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Dec 2022, 7:59 PM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध