हालात

दिल्ली में जहरीली हवा से सांस लेना हुआ दूभर, लोगों को मास्क पहनने की सलाह, ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 323 है जो कि बहुत खराब स्तर पर है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

दिल्ली में हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को घर से कम ही बाहर निकलने की सलाह दी है। वहीं एक्सपर्ट्स लोगों को घर से कम से कम निकलने की सलाह दे रहे हैं साथ ही खुली हवा में सांस संबंधी रोगियों को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 323 है जो कि बहुत खराब स्तर पर है। वहीं अगर ओवर ऑल एक्यूआई की बात की जाए तो इसका स्तर 249 पर पहुंच गया है।

वहीं दिल्ली में पल्यूशन के खिलाफ सरकार ने भी अभियान छेड़ा है और गुरुवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को सिग्नल पर वाहन बंद करने का अभियान शुरू किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध