हालात

लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद से जुड़े दफ्तरों पर मुंबई-लखनऊ में आयकर विभाग का धावा

अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने धावा बोला है। सूत्रों को मुताबिक मुंबई और लखनऊ में करीब आधा दर्जन दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीमें पड़ताल कर रही हैं। सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान और उसके बाद भी देश भर के जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं।

Getty Images
Getty Images Hindustan Times

आयकर विभाग की कई टीमों ने अभिनेता सोनू सूद से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा दफ्तरों पर धावा बोला है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई और लखनऊ में कई ऐसे दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची हैं जो अभिनेता सोनू सूद से जुड़े हैं।

ध्यान रहे कि कोरोना महामारी के दौरान जब देश भर में अचानक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी तो सोनू सूद ने अलग-अलग शहरों में फंसे हजारों लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया था। इसके बाद वे जरूरतमंदों को हर तरह की मदद कर रहे हैं। इनमें गरीब बच्चों को मोबाइल फोन, किताबें या पढ़ाई की अन्य सामग्री पहुंचाना हो या फिर इलाज करा रहे लोगों को दवाएं या अन्य जरूरी सामान। इसके अलावा वे पैसे से भी तमाम लोगों की मदद करते रहे हैं।

हाल ही में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोनू सूद को आम आदमी पार्टी के 'देश का मेंटर' कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने छात्रों को उनकी मर्जी का करियर चुनने में मदद देने की बात कही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम