
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में जैन मुनि विद्यासागर ने शनिवार की देर रात को देह त्याग दिया।
बताया गया है कि जैन मुनि विद्यासागर तीन दिन के उपवास पर थे और मौन धारण किए हुए थे, इसके बाद उन्होंने देह को त्याग दिया। जैन मुनि विद्यासागर के निधन का समाचार मिलते ही जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ पहुंचने लगे हैं।
Published: undefined
देश भर से आचार्य श्री के शिष्य चंद्रगिरि पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए राजनांदगांव पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है। मुनि श्री संभव सागर जी महाराज, समता सागर, महासागर जी महाराज, पूज्य सागर जी, निरामय सागर डोंगरगढ़ में ही हैं। जानकारी के मुताबिक़ दोपहर1 बजे अंतिम संस्कार होगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined