हालात

प्रयागराज में जैन मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड, जींस, हाफ पैंट या भड़कीले कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

मंदिरों में नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें महिलाओं और लड़कियों से विशेष रूप से कहा गया है कि वे अपना सिर ढककर मंदिर में प्रवेश करें। जींस, हाफ पैंट, फ्रॉक, कटे-फटे कपड़ों के साथ भड़कीले या अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रयागराज में जैन मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड
प्रयागराज में जैन मंदिरों ने लागू किया ड्रेस कोड फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश में कई हिंदू मंदिरों द्वारा भक्तों के लिए 'ड्रेस कोड' लागू करने के ट्रेंड के बाद अब प्रयागराज के दिगंबर जैन मंदिरों ने भी इसी तरह का नियम अपनाते हुए महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। नोटिस बोर्ड लगाकर लगाकर कहा गया है कि केवल शालीन और सभ्य कपड़े पहनकर आने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

प्रयागराज के 'सकल जैन समाज' ने जीरो रोड स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, अंदावा में ऋषभदेव तपोस्थली के अलावा कटरा और बेनीगंज इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं को जींस, हाफ पैंट, फ्रॉक, कटे-फटे कपड़ों के साथ-साथ भड़कीले या अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनने पर बैन लगा दिया है।

इस संबंध में मंदिरों में नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें महिलाओं और लड़कियों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि वे अपना सिर ढककर मंदिर में प्रवेश करें। वे जींस, हाफ पैंट, फ्रॉक, कटे-फटे कपड़ों के साथ-साथ भड़कीले या अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनकर ना आएं। केवल शालीन और सभ्य कपड़े पहनकर आने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

दिगंबर जैन समाज के सचिव राजेश जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब से किसी को भी सभ्य कपड़ों में ही मंदिरों में प्रवेश करना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों को सिर ढककर दर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए। पूरे काले कपड़े पहनकर प्रवेश करने से बचना चाहिए। आइए हम एक सभ्य और सुशिक्षित समाज का नेतृत्व करके एक अच्छा उदाहरण स्थापित करने का प्रयास करें।

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सचिव अखिलेश चंद्र जैन ने कहा कि समुदाय के प्रसिद्ध संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने भी सभ्य कपड़े पहनने वाले भक्तों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड से संबंधित जानकारी मंदिर में नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। जबकि, समुदाय के सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी जानकारी भेज दी गई है। समाज के अध्यक्ष दिनेश जैन सहित समाज के प्रमुख सदस्यों ने श्रद्धालुओं से सभ्य ड्रेस पहनकर मंदिर आने का अनुरोध किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति