हालात

तमिलनाडु में जानलेवा बनी जल्लीकट्टू की परंपरा, सांड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला

तमिलनाडु में पोंगल उत्सव के दौरान जल्लीकट्टू का आयोजन होता है। पोंगल तमिलनाडु का सबसे बड़ा फसल उत्सव है और नए तमिल वर्ष के आगमन का प्रतीक है। तमिलनाडु राज्य के कई जिलों में जल्लीकट्टू के कई छोटे-बड़े आयोजन होते हैं, जिनमें लोगों की भारी भागीदारी होती है।

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान सांड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान सांड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला फोटोः IANS

तमिलनाडु में नए तमिल वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले उत्सव पोंगल के मौके पर राज्य भर में जल्लीकट्टू के आयोजन की परंपरा इस बार जानलेवा साबित हुई है। शिवगंगा जिले के सिरावायल में बुधवार को जल्लीकट्टू के दौरान एक सांड ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला।

शिवगंगा जिले के सिरावायल में आज जल्लीकट्टू के दौरान जिन दो लोगों की मौत हुई है उसमें एक 11 वर्षीय लड़का और एक 30 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जल्लीकट्टू आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल के प्रवेश बिंदु के पास एक गुस्सैल सांड ने उन्हें कुचलकर घायल कर दिया, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े।

सांड के हटने के बाद भीड़ में से लोगों ने कूद कर दोनों को वहां से हटाया और तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से सिरावायल में जल्लीकट्टू का जश्न मातम में बदल गया। दोनों मृतकों के परिवार में मातम का सन्नाटा पसर गया है।

तमिलनाडु में पोंगल उत्सव के दौरान जल्लीकट्टू या बैल को वश में करने का आयोजन किया जाता है। पोंगल तमिलनाडु का सबसे बड़ा फसल उत्सव है और एक नए तमिल वर्ष के आगमन का प्रतीक है। तमिलनाडु राज्य के कई जिलों में जल्लीकट्टू के कई छोटे-बड़े आयोजन होते हैं, जिनमें लोगों की भारी भागीदारी होती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए