हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में अगवा किए गए 3 पुलिसकर्मियों के शव बरामद, आतंकवादियों ने किया था अपहरण

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए 3 पुलसिकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गुरुवार रात को कापरान गांव से आतंकवादियों ने इनका आपहरण किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया शोपियां में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों का अपहरण हत्या करने का मामला सामने आया है। ताजा मामला शोपियां जिले में सामने आया है। गुरुवार रात को कापरान गांव से अगवा किए गए तीन पुलिसकर्मियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। वहीं एक पुलिसकर्मी वापस लौट आया है।

अगवा किए गए चारों पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से आतंकवादी एसपीओ को अपनी नौकरी छोड़ने या परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे।

बीते दिनों दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से आतंकवादियों ने 8 लोगों का अपहरण कर लिया था। आतंकियों ने जिन लोगों का अपहरण किया था वे सभी पुलिसकर्मियों के परिजन थे।हालांकि बाद में आंतिकयों ने सभी को रिहा कर दिया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Sep 2018, 10:27 AM IST