हालात

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में 2 आतंकी ढेर, सेना पर पथराव, मीडिया की गाड़ी क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़  

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बड़गाम के जग्गू अरिजल इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हैं। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई देख आतंकियों ने उन पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हाथों दो आतंकवादी मारे गए।

मुठभेड़ के बारे में 53 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके नायर ने बताया, “मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया। हम इस गुट पर कुछ समय से नज़र रखे हुए थे, और वे संभवतः यहां पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने आए थे। हमने दो एके-47 राइफलें और एक पिस्तौल बरामद की हैं।”

वहीं बडगाम में दो आतंकियों के मरने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ महिलाएं सेना के खिलाफ हाथ उठाकर नारेबाजी कर रही हैं।

दूसरी तरफ वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्थानीय नौजवान सेना की गाड़ी पर पत्थर फेंक रहे हैं। इस हमले में समाचार एजेंसी एएनआई की ओबी वैन भी क्षतिग्रत हुई है।

इससे दो दिन पहले, दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भतीजे समेत दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने भी एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुए उनमें से एक अजहर का भतीजा उस्मान हैदर शामिल था। मंगलवार को जिस जगह पर मुठभेड़ हुई वहां पर त्राल इलाके में हाल में सुरक्षाबलों पर हमले को लेकर हैदर की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही थी। पिछले एक महीने के दौरान कश्मीर में बंदूकधारियों के हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Nov 2018, 12:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए