
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सेकीपोरा गांव को चारों ओर से घेर लिया।
Published: undefined
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, "इस अभियान में छह आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।" आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अनंतनाग जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय नागरिक थे और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined