हालात

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बताया जा रहा है कि जैसे ही आतंकियों के ठिकाने वाले घर पर सुरक्षा बलों ने धावा बोला, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बोलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद से मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। मुठभेड़ सुबह 10.40 बजे के आसपास दयालगाम आवासीय इलाके में हुई। एक विशेष गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के सुरक्षा कर्मियों के एक दल ने रात में इलाके की घेराबंदी की थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आतंकियों के ठिकाने वाले घर पर सुरक्षा बलों ने धावा बोला, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बोलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद से मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

सीआरपीएफ के अधिकारी ने कहा, "आज (रविवार को) अनंतनाग के दयालगाम आवसीय इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, जिनके शवों को सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है।"

मुठभड़ खत्म होने के बाद इलाके में तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से आतंकवादियों के गोला-बारूद और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!