जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकवादी की पहचान अनंतनाग के डोरू इलाके के इकबाल अहमद के रूप में हुई है। वेरीनाग क्षेत्र के नौगाम गांव में मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया, "आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।"
Published: undefined
इलाके में आतंकियों के छिपने होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे थे। जैसे की सुरक्षा कर्मी तलाशी अभियान के तहत आतंकियों के ठिकाने के नजदीक पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मारा गया है।
Published: undefined
पुलिस के सूत्रों ने कहा, "आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेजा गया।" मुठभेड़ की वजह से अनंतनाग में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined