हालात

पीओके में वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट जारी, कृष्णा घाटी में किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में इससे पहले मंगलवार रात को भी पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पर करीब 15 जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। मंगलवार रात को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में की गई कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट जारी है। पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार सुबह 6 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह 7 बजे तक फायरिंग बंद हो गई।

इससे पहले मंगलवार रात को भी पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पर करीब 15 जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। मंगलवार रात को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए थे। पाकिस्तान ने जम्मू, पुंछ और राजौरी जिलों में भारतीय चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोले दागे थे। जम्मू की अखनूर तहसील के केरी बट्टल सेक्टर में जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के 6 जवान घायल हो गए थे।

एक तरफ पाकिस्तान, भारत से बातचीत की पेशकश कर रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन के साथ घाटी में आतंक को बढ़ावा दे रहा है। बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से बातचीत की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि जो माहौल बन रहा है, वह ठीक नहीं है। इमरान ने कहा था कि हमने पुलवामा के बाद जांच करने का वादा किया था, और अभी भी तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भी पिछले 10 साल से आतंकवाद से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका देश जंग नहीं चहाता है, बातचीत करने के लिए तैयार है। उनके बयान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि पुंछ में पाकिस्तानी सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य