हालात

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा, सुंदरबानी में बन रहे बंकरों का अधिकारियों ने लिया जायजा, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा और सुंदरबानी में बंकर बनाए जा रहे हैं। बन रहे बंकरों का अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों को अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया कि वे यहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। एलओसी से सटे इलाकों में सुरक्षा पर खास ध्यान रखा जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कोई नापाक हरकत हो उसे ध्यान में रखकर भी भारत की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं। नौशेरा और सुंदरबानी में बंकर बनाए जा रहे हैं। बन रहे बंकरों का अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों को अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया कि वे यहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Published: undefined

गौरतलब है कि अक्सर एलओसी पर पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन करती रहती है। नौशेरा उन इलाकों में से है जहां पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। ऐसे में इस इलाके पर भारतीय सेना की पैनी नजर है।

गुरुवार को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि अगर जंग छिड़ती है तो वे इसके लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा पर पाकिस्तान जंग की तैयारी कर रहा है। इस पर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी थी। मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था, “भारत की ओर से कहा जा रहा है कि हम जंग की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि भारत जंग की धमकी दे रहा है। ऐसे में हमें अधिकार है कि हम जंग की धमकी के बीच अपनी तैयारी रखें।”

Published: undefined

पाकिस्तानी प्रवक्त के इस बयान से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान सीमा पर जंग की तैयारी कर रहा है। पुलवामा हमले के बाद भारत की धकमी के बाद से ही पाकस्तान डरा हुआ है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद