हालात

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बारामूला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बारामूला जिले के सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोपोर इलाके के पेठसीर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान मंगलवार तड़के मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान 1 आतंकवादी मारा गया है। हालांकि शव अभी तक कब्जे में नहीं लिया गया है। पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है

वहीं, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में सोमवार शाम सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों की तरफ से किए गए एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। सीआरपीएफ ने यह जानकारी दी। श्रीनगर शहर में ही एक और घटना में, सोमवार को पुलिस ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और दो आतंकियों को मार गिराया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई