हालात

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षा बलों चार आतंकियों को किया ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के दारमडोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों  के करीब पहुंचे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की संख्या अब चार हो गई है। यह मुठभेड़ शोपियां के दारुमडोरा कीगम इलाके में हुई है। चार आतंकियों के मारे जाने के बाद मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Published: 23 Jun 2019, 9:29 AM IST

पुलिस सूत्रों ने कहा, “पूरा अभियान बाग वाले क्षेत्र पर केंद्रित था। सुरक्षा बलों के वहां छिपे हुए आतंकवादियों के चारों तरफ घेराबंदी तेज करते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। मुठभेड़ अभी जारी है।”

फिलहाल इलाके को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से घेर रखा है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इंटरनेट सेव पर अस्थयी रूप से रोक लगा दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

Published: 23 Jun 2019, 9:29 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Jun 2019, 9:29 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 40 साल में पहली बार नॉकआउट मैच जीता मेक्सिको, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, 8 की मौत

  • ,
  • FIFA: स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीता फ्रांस, एमबाप्पे रहे टीम के हीरो, दो गोल दागे, इस मामले में की मेसी की बराबरी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत