हालात

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकवादियों-सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकी ढेर, मुदासिर पंडित भी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के सोपोर मारे गए आतंकियों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुदासिर पंडित शामिल है, जो नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्रथ इलाके में शनिवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। मारे गए लोगों में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुदासिर पंडित शामिल है, जो नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल था।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों, दो पार्षदों और दो नागरिकों की हत्या और अन्य कई आतंकी अपराधों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मुदासिर पंडित सोपोर मुठभेड़ में मारा गया।

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा इलाके को घेरने और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद हुई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Jun 2021, 9:51 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश