हालात

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में दूसरे दिन मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, सेना-वायुसेना के विशेष बलों ने संभाला मोर्चा

सेना ने कहा कि सैनिक उस इलाके में पहुंचे जहां आतंकी छुपे थे। 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में पता चला। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। इलाका ऊबड़-खाबड़ और जंगल वाला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के खवास इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ रविवार को दूसरे दिन भी जारी है। एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सेना ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

सेना ने कहा कि सैनिक उस इलाके में पहुंचे जहां आतंकी छुपे थे। 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में पता चला। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। इलाका ऊबड़-खाबड़ और जंगल वाला है।

Published: undefined

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से विशेष बलों को लाया गया। आतंकवादियों द्वारा घेराबंदी तोड़ने की बार-बार की गई कोशिशों को नाकाम कर दिया गया। सेना ने कहा कि ऑपरेशन में रात में काम करने वाला क्वाडकॉप्टर, मानव रहित हवाई वाहन और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सेना ने कहा, "एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है। भारतीय सेना और विशेष बलों के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों की ओर से अभी भी गोलीबारी जारी है। अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवी बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • हरियाणा कांग्रेस का विधानसभा तक प्रदर्शन मार्च, सरकार को कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर घेरा

  • ,
  • यादों में जॉय मुखर्जी: पहली फिल्म के ऑफर को 'शागिर्द' ने कह दिया था ना, दोबारा 'हां' कहने के पीछे दिलचस्प किस्सा

  • ,
  • पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: सिविल न्यायाधीश भी होंगे शामिल

  • ,
  • 'ईरान में पढ़ रहे छात्र तुरंत लौटें, हवाई क्षेत्र बंद होने पर कठिनाई होगी', फारूक अब्दुल्ला की अपील