हालात

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद, 3 दिन बाद एनकाउंटर खत्म

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के लैंगेट इलाके के क्रालगुंद गांव में शुक्रवार को आतंकियों के छिपने होने की खबर मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों को पास पहुंचे आतंकियों ने फारिंग शुरू कर दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में तीन दिनों से आतंकियों से जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी पानी ने कहा कि दो आतंकियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 3 और राज्य पुलिस के 2 जवान शहीद हुए हैं। एसपी ने कहा कि घनी आबादी होने चलते मुठभेड़ में इतना वक्त लगा।

हंदवाड़ा के लैंगेट इलाके के क्रालगुंद गांव में शुक्रवार को आतंकियों के छिपने होने की खबर मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों को पास पहुंचे आतंकियों ने फारिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस मुठभेड़ में शनिवार को सीआरपीएफ के 2 और राज्य पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक की भी मौत हो गई थी।

यह आतंकी रिहायशी इलाके में छिपे हुए थे। सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को पनाह देने वाले 2 घर तबाह हो गए हैं।

इस मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार के घर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मातम पसरा है। लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं। वहीं, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

14 फरवरी को पुलवामा के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद घाटी में बड़े स्तर पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक इस तरह के ऑपरेशन ने में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी मारे जा चुके हैं। हालांकि इन मुठभेड़ों को दौरान कई सुरक्षा बल शहीद भी हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Mar 2019, 11:23 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!