हालात

लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन, 24 घंटे के भीतर 9 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद, दो घायल

मारे गए 9 आतंकवादियों में से चार को दक्षिणी कश्मीर के बतपुरा क्षेत्र में शनिवार को मार गिराया गया। उत्तरी कश्मीर के केरन क्षेत्र में चलाए जा रहे एक और घुसपैठ विरोधी अभियान में सैनिकों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में एक सुरक्षाकर्मी के शहीद होने के साथ ही भारतीय सुरक्षा बलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया है। सूत्रों ने कहा, "बीते 24 घंटों से अधिक समय में भारतीय सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है।"

मारे गए नौ आतंकवादियों में से चार को दक्षिणी कश्मीर के बतपुरा क्षेत्र में शनिवार को मार गिराया गया। वे नागरिकों की हत्याओं में शामिल थे। उत्तरी कश्मीर के केरन क्षेत्र में चलाए जा रहे एक और घुसपैठ- विरोधी अभियान में सैनिकों ने अब तक नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। वे खराब मौसम का फायदा उठा रहे थे।

सूत्रों ने कहा, "इस ऑपरेशन में एक सैनिक शहीद हो गया है और दो और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भारी बर्फबारी और खराब रास्तों के कारण वहां से घायलों को निकालने में परेशानी आ रही है।" उत्तर कश्मीर का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए